gayatri-parivar
हरिद्वार। हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित शताब्दी नगर में आयोजित गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने उनका स्वागत किया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा देश-विदेश से आए श्रद्धालु और गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शताब्दी नगर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
