हरिद्वार | हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रखर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची और डॉ. चैतन्य सरस्वती ने एक महिला और युवक पर आश्रम कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। साध्वी प्राची ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बुजुर्ग संत को उनका हक वापस दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं स्वामी चैतन्य साध्वी प्राची ने बताया कि स्वामी चैतन्य सरस्वती का सनातन धर्म के प्रति लंबा योगदान रहा है। वे लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे और राम मंदिर आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिस संत ने समाज के लिए जीवन समर्पित कर दिया, आज वह कड़कड़ाती ठंड में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
षड्यंत्र के तहत कब्जे का आरोप पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने सीधे तौर पर रेनू नाम की महिला और निरंजन नाम के युवक पर आश्रम पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि:यह कब्जा हिंदू समाज को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है. इस कब्जे में भीम आर्मी का सहारा लिया गया है।पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवास के दौरान भी स्वामी जी उनके साथ रहे हैं और उनकी निष्ठा पर कोई संदेह नहीं है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील साध्वी प्राची ने उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि देवभूमि की गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्वामी चैतन्य को सम्मानपूर्वक उनके आश्रम में वापस स्थापित किया जाए। उन्होंने मांग की कि रेनू और निरंजन को तत्काल जेल भेजा जाए ताकि संत समाज और राष्ट्रभक्त परंपरा सुरक्षित रह सके।
