2027 के कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की कामना, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन को दी बधाई
हरिद्वार| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार हरिद्वार दौरे के दौरान कनखल स्थित प्राचीन दक्षेश्वर महादेव मंदिर में साधु-संतों के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे भगवान भोलेनाथ की नगरी में आगामी 2027 के कुंभ मेला को दिव्य और भव्य बनाने की कामना करने आए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नितिन के आने से युवाओं में जोश है।
-
सीएम का बयान: “उन्होंने बाल्यकाल से ही भाजपा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी।”
अखाड़ा परिषद ने जताई सहमति
इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने धार्मिक विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कुंभ को लेकर परंपराओं के साथ सरकार के साथ खड़े रहने की भी बात दोहराई।
पुलिस और प्रशासनिक सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री की यह धार्मिक यात्रा संपन्न हुई।
