कर्नल कोठियाल ने कीया खुलासा, अब कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 4 दिसंबर को करेगा धराली का दौरा -कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल का ऐलान
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की कमान संभाल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्नल अजय कोठियाल के ताजा खुलासों ने धामी सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोंदियाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कर्नल कोठियाल ने साबित कर दिया है कि धराली आपदा को लेकर सरकार जो आंकड़े पेश कर रही थी, वे अधूरे और भ्रामक थे। राहत-पुनर्वास में भयानक लापरवाही बरती गई है।
गोंदियाल ने ऐलान किया कि 4 दिसंबर को वह स्वयं नेतृत्व करेंगे और उत्तराखंड कांग्रेस का एक उच्वस्तरीय प्रतिनिधिमंडल उत्तरकाशी के धराली आपदा-प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलेगा, वास्तविक स्थिति का जायजा लेगा और सरकार के दावों की हकीकत जांचेगा।
दौरे के बाद तैयार रिपोर्ट महामहिम राज्यपाल को सौंपी जाएगी ताकि राज्यपाल केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं और धराली में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन, पुनर्निर्माण व पुनर्वास कार्य शुरू हों।
गोदियाल ने कहा, “जब मुख्यमंत्री के अपने प्रतिनिधि ही सरकार की पोल खोल रहे हैं. तो समझिए हालात कितने गंभीर हैं। धराती के लोग आज भी राहत और न्याय की राह देख रहे हैं. लेकिन सरकार सिर्फ मीटिंग और आंकड़ों में उलझी है।
उन्होंने 2013 की केदारनाथ त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा, “तब कांग्रेस हाईकमान ने आपदा प्रबंधन में कोताही बरतने पर अपने मुख्यमंत्री को ही हटा दिया था। लेकिन मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार आपदाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।”
गोदियाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मानवीय त्रासदी की राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहती, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और सरकार की नाकामी को सामने लाना चाहती है।
